{"_id":"69ea96a87003d8fb44067bd5","slug":"ayodhya-vishisht-darshan-option-removed-from-shri-ram-janmabhoomi-trust-website-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा, व्यवस्था से जुड़े और भी कई बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा, व्यवस्था से जुड़े और भी कई बदलाव
नितिन मिश्र, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
सार
ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है।
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Trending Videos
ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने का प्रयास माना जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिल रही है। 30 तारीख तक के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला व राम परिवार के दर्शन होंगे। जबकि सामान्य दर्शन पास पर रामलला, राम परिवार समेत सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन होंगे। एक पास पर पांच श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा होगी। सुगम दर्शन पास पर पहले आठ श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब संख्या पांच कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X