{"_id":"69ea63cda377ea7d330e8751","slug":"bsas-surprise-inspection-reveals-dismal-state-of-council-schools-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-147953-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीएसए के औचक निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों की मिली बदहाल तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीएसए के औचक निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों की मिली बदहाल तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र के औचक निरीक्षण में मसौधा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रायपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर जलालाबाद और कम्पोजिट विद्यालय फतेहपुर सरैया में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही और शिक्षण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई।
प्राथमिक विद्यालय रायपुर में 68 नामांकन के सापेक्ष मात्र 30 छात्र उपस्थित मिले। यहां कई शिक्षक शिक्षण कार्य करते नहीं पाए गए, जबकि एक शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित रहा। स्मार्ट क्लास, डिजिटल अटेंडेंस, साफ-सफाई और अभिलेखीकरण की स्थिति भी खराब मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में 67 में से केवल 19 छात्र उपस्थित पाए गए। मिड-डे मील के रिकॉर्ड और वास्तविक उपस्थिति में अंतर मिला, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए। वहीं कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर सरैया में 116 में से 47 छात्र ही मौजूद थे और स्मार्ट क्लास का संचालन बंद मिला। निरीक्षण में तीनों विद्यालयों में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और समय-सारणी के पालन में भी लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन अवरुद्ध करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को सघन निरीक्षण कर सुधार सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X