{"_id":"6a53d1e108c7e615210a55e7","slug":"backward-classes-commissions-public-hearing-on-reservation-in-local-bodies-on-the-14th-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1825236-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निकायों में आरक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निकायों में आरक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई 14 को
Sun, 12 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 14 जुलाई को जिले का दौरा करेगा। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य स्थानीय ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग की वर्तमान स्थिति का अध्ययन करेंगे। इस दौरान पिछड़ेपन की प्रकृति और प्रभावों का भी विश्लेषण किया जाएगा। विभिन्न पक्षों से सुझाव और विचार भी प्राप्त किए जाएंगे।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक सूचनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह सूचनाएं आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर की जानकारी समय पर संकलित करने को कहा गया है।
प्रत्येक विकास खंड से पांच ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनसुनवाई में सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य और जनप्रतिनिधियों को आयोग की जनसुनवाई में भाग लेने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के भ्रमण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।