सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bloody clash over land dispute, eight injured, four arrested

Ayodhya News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, आठ घायल, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash over land dispute, eight injured, four arrested
42- पूराकलंदर के कन्दैला गांव में हुए जमीनी विवाद में सत कुमार मौर्य की पशुशाला जलकर हुई खाक -
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला सहित तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। मारपीट के दौरान एक पशुशाला में आग लगने से दो मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


कंदैला गांव में सूर्यभान सिंह और राम सिंगार मौर्य के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे राज सिंह उर्फ भोलू सिंह नशे की हालत में गाली देते हुए जा रहे थे। सत कुमार मौर्य ने इसका विरोध किया तो राज सिंह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। सत ने अपने भाई रामसागर मौर्य, राम लखन मौर्य और सुधाकर मौर्य को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर राज सिंह को पीटना शुरू कर दिया। बेटे को बचाने के लिए राज सिंह की मां मीरा सिंह और पिता सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने लाठी-डंडों से तीनों को जमकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। राम सिंगार मौर्य के पक्ष के पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान राम सिंगार के छप्पर के पशुशाला में आग लग गई, जिससे दो मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी अयोध्या मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट में शामिल सत कुमार मौर्य, रामसागर मौर्य, सुधाकर मौर्य और बंटी मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed