{"_id":"6a318adc1d85209b9708c160","slug":"chief-minister-yogi-to-visit-ayodhya-on-june-19-amidst-the-probe-into-the-offering-controversy-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-151932-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चढ़ावा प्रकरण की जांच के बीच 19 जून को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चढ़ावा प्रकरण की जांच के बीच 19 जून को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 जून को अयोध्या आगमन की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें संत-धर्माचार्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
मुख्यमंत्री का यह संभावित दौरा ऐसे समय पर चर्चा में है, जब राम मंदिर की दान पेटियों और चढ़ावा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों की जांच के लिए गठित एसआईटी अपनी पड़ताल में जुटी हुई है। जांच को लेकर पूरे प्रदेश की निगाहें अयोध्या पर टिकी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ रामनगरी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर सकते हैं। मणिराम दास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने भी सीएम के अयोध्या आने की पुष्टि की है।