{"_id":"6a8200a511103f6dd3083320","slug":"child-killed-after-being-hit-by-a-scorpio-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156490-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्कार्पियो की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्कार्पियो की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में स्कार्पियो की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नया घाट सिंचाई विभाग पंप हाउस निवासी जुगनू देवी पत्नी विनोद कुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब आठ बजे उनके पुत्र दिलखुश उर्फ चंद्रशेखर (3) को काले रंग की स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर वाहन चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन