सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clash between two groups following protest against obscene remarks

Ayodhya News: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups following protest against obscene remarks
विज्ञापन
अयोध्या। युवती और किशोरी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर शनिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई। युवती के पक्ष से उसके पिता व भाई को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
Trending Videos

दर्ज एफआईआर में एक पक्ष की गुड़िया पांडेय ने बताया कि उनकी बेटियों पर पड़ोस में रहने वाले सूरज पांडेय, आकाश पांडेय, पकल्लू पांडेय व अनिल पांडेय आए दिन अश्लील टिप्प्णी करते हैं। शनिवार की शाम आठ बजे वह लोग दोबारा टिप्पणी कर रहे थे, जिसका उनकी बेटियों ने विरोध किया तो वह लोग उनके घर में घुस आए। इस बीच सूरज, आकाश, पकल्लू, अनिल ने उनके भाई व पिता पर लाठी व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उनके पिता का सिर फट गया और उनके भाई के पेट में चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की सुशीला पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात 09:30 बजे पड़ोसी अयोध्या पांडेय, अरविंद, सतीश, अनांदे, वीरू, लकी व शिवांश ने उनके घर में घुसकर उनकी व उनके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। हमले में सुनील, सूरज, निखिल, राज का सिर फट गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि सुशीला की तरफ से अयोध्या पांडेय, अरविंद, आनंदे, वीरू, लकी, शिवांश और सतीश व गुड़िया की तरफ से सूरज, आकाश, पकल्लू,अनिल, गोलू व राज पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed