सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepak finished first in the 500-meter race, while Aarti took first place in the 800-meter race

Ayodhya News: 500 मीटर दौड़ में दीपक, 800 मीटर में आरती रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 02 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deepak finished first in the 500-meter race, while Aarti took first place in the 800-meter race
साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड में दौड़ लगाती छत्राएं।
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Trending Videos

500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में दीपक वर्मा ने प्रथम, सदानन्द द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में आरती ने प्रथम, श्रेया द्वितीय तथा आंचल वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में शनि गिरि प्रथम, उत्कर्ष मौर्य द्वितीय और विपिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में आरती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्तिमा सोनी द्वितीय और मुस्कान सोनकर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में श्रेया प्रथम, शिवानी चौहान द्वितीय और आंचल वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो (छात्र वर्ग) में विपिन कुमार प्रथम, करन निषाद द्वितीय एवं अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो (छात्रा वर्ग) में अंशिका गुप्ता प्रथम, शिखा यादव द्वितीय एवं निर्जला यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद (छात्र वर्ग) में शनि गिरि ने प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय और अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद (छात्रा वर्ग) में आरती प्रथम, मुस्कान सोनकर द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में अमन गुप्ता, रौनक, आदर्श, अखिलेश, आयुष, अमन एवं सुमित का सराहनीय सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में सन्तोष पांडेय, प्रांजल, राजेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, राहुल, धीरज, आनन्द, संजय एवं अंकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed