{"_id":"69bc289654fb25e7af0e400c","slug":"efforts-will-be-made-to-encourage-children-to-attend-school-using-social-media-and-led-vans-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145410-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सोशल मीडिया और एलईडी वैन से बच्चों को स्कूल बुलाने का होगा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सोशल मीडिया और एलईडी वैन से बच्चों को स्कूल बुलाने का होगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 1791 परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इसमें विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान और विभिन्न कक्षाओं के बीच ट्रांजिशन को प्राथमिकता दी गई है। जिले में इस बार करीब 16 हजार छात्र कक्षा आठ उत्तीर्ण कर आगे की कक्षाओं में जाएंगे। वहीं, कक्षा एक में 10 हजार से अधिक नए बच्चों के प्रवेश की संभावना है। प्रचार-प्रसार के लिए रैलियां, दीवार लेखन, सोशल मीडिया और एलईडी वैन का उपयोग किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और आंगनवाड़ी केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित की जाएगी। अभियान के तहत स्कूलों के शिक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे करने जाएंगे। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। किसी भी बच्चे को दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि प्रथम चरण एक से 15 अप्रैल तक स्कूलों चालों अभियान चलेगा।
अभियान के लिए जिला, ब्लॉकों और स्कूलों को मिलेगा बजट
स्कूल चलो अभियान के लिए जिले को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जिससे अभियान की समग्र योजना, प्रचार-प्रसार और निगरानी की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। वहीं, प्रत्येक ब्लॉक को दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और सर्वेक्षण जैसे कार्य किए जा सकें। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय को 2500-2500 रुपये की सहायता दी जाएगी।
Trending Videos