सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Good News: Gates of the subsidiary temples within the Ram Temple complex in Ayodhya to open starting today

खुशखबरी: अयोध्या में आज से खुलेंगे राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के द्वार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Good News: Gates of the subsidiary temples within the Ram Temple complex in Ayodhya to open starting today
राम मंदिर परिसर में सजे उप मंदिर।
विज्ञापन

Trending Videos
अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के बेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सात स्लॉटों के करीब 2600 पास शाम चार बजे तक बुक हो चुके थे। कुल सात स्लॉट (सुबह सात से नौ, नौ से 11, 11 से एक, एक से तीन, तीन से पांच, पांच से सात, सात से नौ) में रोजाना 3500 सामान्य पास जारी किए जाएंगे। हर स्लॉट में 500 पास जारी होंगे। पहले दिन के सुबह के पहले और दूसरे स्लॉट के सभी पास लगभग फुल हो चुके हैं, जबकि दिन के आखिरी दो स्लॉट के भी करीब 90 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। एक दिन में 17500 श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिलेगी। उप मंदिरों के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष आकर्षण है। लंबे समय से श्रद्धालु इन मंदिरों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही तिथि घोषित हुई, देशभर से रामभक्तों ने अयोध्या आने की तैयारी तेज कर दी है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन पास प्रणाली लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सहज दर्शन का लाभ मिल सके।





सामान्य पास पर इन मंदिरों के होंगे दर्शन



- सप्त मंडपम- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या, माता शबरी

- शेषावतार मंदिर - लक्ष्मण जी का मंदिर



- कुबेर टीला- भगवान शिव का मंदिर

- राम परिवार- राम मंदिर के दूसरे तल पर विराजमान मंदिर



वर्जन

राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों में सोमवार से दर्शन शुरू हो जाएगा। भक्त तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर पास बनवा सकते हैं। सामान्य पास पर श्रद्धालु सप्त मंडपम, शेषावतार, कुबेर टीला व राम परिवार का दर्शन कर सकेंगे। जबकि परकोटा के गणेश मंदिर का भी दर्शन होगा। अभी एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है। बाद में परकोटा के सभी मंदिरों में भी दर्शन शुरू हो जाएंगे। सुगम व विशिष्ट पासधारकों को भी उप मंदिरों में दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। - डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed