सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   International Women's Day: Emphasis on empowerment

Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्तीकरण पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: Emphasis on empowerment
फोटो 19- मया बाजार में बालिकाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली- संवाद
web -
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रमों के दौरान समाज में आगे आने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मिल्कीपुर एवं कुमारगंज प्रतिनिधियों के मुताबिक, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा, शोध और प्रशासनिक कार्यों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा हुई। उद्यम और उत्कृष्ट कार्यों के लिए आठ ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, शोध और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह ने महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराघाट प्रतिनिधि के अनुसार, गौरा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित किया गया और बच्चों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। राजू निषाद ने कार्यक्रम का संचालन किया।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक, स्थानीय थाने की पुलिस ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम महान मऊ जयसिंहपुर और पिछौरा गांवों में हुए। एसआई ज्योति यादव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव और उप निरीक्षक रवि शर्मा ने महिलाओं को किसी भी समस्या या उत्पीड़न में तत्काल पुलिस से संपर्क करने और अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। प्राथमिक विद्यालय पिछौरा खास में आयोजित कार्यक्रम में आशा बहू राधा वर्मा और राम बख्श वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, मांडवी मंच ने भरतकुंड कार्यालय में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। संस्था की रीता तिवारी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। संरक्षक अंजनी पांडेय व संयोजक अंबरीश चंद्र पांडेय ने समाज में योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया।
मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, पानी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 370 किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजगंज थाना की मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर वैशाली, स्वाति और प्रधान प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। किशोरियों ने गीत, नृत्य, भाषण और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सीएचसी में महिला स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में महिला टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई। अधीक्षक डॉक्टर अंशुमन यादव ने सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. अनुराग गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बीपीएम दीपक तिवारी, सीरातुल बानो तथा महिला स्वास्थ्य कर्मी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed