Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले-अयोध्या सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, तीर्थां में जाने से होता है कल्याण
{"_id":"69b151fadbd5baeb4b0de9ac","slug":"video-video-aasarama-bpa-na-kae-ramall-ka-tharashana-bl-ayathhaya-sapataparaya-ma-sharashhatha-taratha-ma-jana-sa-hata-ha-kalyanae-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले-अयोध्या सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, तीर्थां में जाने से होता है कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले-अयोध्या सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, तीर्थां में जाने से होता है कल्याण
रेप केस में सजायफ्ता आसाराम बापू ने बुधवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे मंगलवार की देर शाम अयोध्या पहुंचे और मां सरयू के तट पर पूजा-अर्चना की। मां सरयू की महाआरती में भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है।
शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया यानी हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं और तीर्थस्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है।
शास्त्रों में अयोध्या का पहला स्थान है। मथुरा में रहने वाला व्यक्ति चाहे साधु के वेश में रहा हो लेकिन साधु का दायित्व न निभाया हो, फिर भी वहां मृत्यु होने पर उसे नरक नहीं जाना पड़ता है। इससे पहले बुधवार की सुबह उन्होंने आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश किया। रामलला के दर्शन-पूजन किए। करीब 30 मिनट तक वे राम मंदिर में रहे। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।