{"_id":"69b1353c79ca5b34950d7119","slug":"video-da-bhamarava-abdakara-atararashhataraya-satadayama-ma-ayathhaya-paramayara-lga-ka-aagaja-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अयोध्या प्रीमियर लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अयोध्या प्रीमियर लीग का आगाज
अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अयोध्या प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी बीकापुर विधायक अमित चौहान भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया।
अयोध्या प्रीमियर लीग 11 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 29 मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ द्वारा किया जा रहा है। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों—सरयू, गंगा, यमुना, बेतवा, हिंडन, चंबल, गोमती और मनोरमा पर रखे गए हैं।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को दर्शाता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल के माध्यम से किया गया।
हर टीम में 16 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल से और 5 अतिथि खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से शामिल किए जाएंगे। इस लीग के आयोजन से अयोध्या मंडल में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और क्षेत्र में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।