{"_id":"69b12b4a08d21e7cb50b9399","slug":"video-ayathhaya-ma-21-ramajana-ka-nakal-tabta-mabraka-hazarata-al-ka-jalsa-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 21 रमजान को निकला ताबूते मुबारक हज़रत अली का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 21 रमजान को निकला ताबूते मुबारक हज़रत अली का जुलूस
अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस साल भी 21 रमज़ान (11 मार्च) बुधवार को हज़रत अली (अ.लै.) की याद में ताबूते मुबारक का जुलूस निकाला गया । यह जुलूस सुबह 10 बजे हाजी मोहम्मद शाकिर साहब करबलाई के निवास से शुरू हुईं।
जुलूस से पहले एक मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें आली जनाब मौलाना सैय्यद अहमद अली आब्दी साहब (प्रिंसिपल, नजफ़ी हाउस मुंबई)ने ख़िताब फरमाया। मजलिस के बाद ताबूते मुबारक अपनी पूरी आबो-ताब के साथ बरामद किया गया।
यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ खुर्दमहल स्थित दरगाह हज़रत अब्बास (अ.) तक पहुंचा। जहां ताबूते मुबारक को सुपुर्दे खाक किया गया । जुलूस में शहर फैजाबाद की मशहूर अंजुमनें—अंजुमने गुंचा-ए-मज़लूमिया, अंजुमने मासूमिया और अंजुमने नासिरया ने कदीमी नौहा-ख़्वानी और सीना-ज़नी की। कार्यक्रम के समापन पर आली जनाब मौलाना नदीम रज़ा ज़ैदी साहब ने तक़रीर किया । जुलूस का संचालन ज़ाकिरे अहलेबैत जनाब शम्सी साहब ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।