{"_id":"69b12b4ed6e7946adc06ee0b","slug":"video-ayathhaya-ma-parana-tahajab-vasatakal-oura-sasakataka-varasata-ka-pahacana-ha-irashatha-majal-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पुरानी तहजीब, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है इरशाद मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पुरानी तहजीब, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है इरशाद मंजिल
अयोध्या में रुदौली कस्बा स्थित इरशाद मंजिल है, जो इस क्षेत्र की पुरानी तहजीब, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की पहचान मानी जाती है। करीब 120 से 150 वर्ष पुरानी मानी जाने वाली इस इमारत का निर्माण उस समय के प्रतिष्ठित व्यक्ति इरशाद हुसैन द्वारा कराया गया था।
यह हवेली अवधी और मुगल शैली की वास्तुकला की खूबसूरत झलक पेश करती है। यहां ऊंचे मेहराबदार दरवाज़े, मोटी और मजबूत दीवारें, बड़ा खुला आंगन और लंबा बरामदा इसकी खास पहचान हैं। पुराने समय में इर्शाद मंजिल केवल एक आवासीय भवन नहीं था, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र हुआ करता था, जहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों की बैठकें और कार्यक्रम आयोजित होते थे। अपनी ऐतिहासिक बनावट और पुराने माहौल के कारण यह हवेली फिल्म निर्माताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही है।
बताया जाता है कि यहां कुछ फिल्मों के दृश्य भी फिल्माए गए, जिनमें ग़दर एक प्रेम कथा, गदर टू और एलओसी जैसी फिल्में शामिल हैं। आज भी इर्शाद मंज़िल रुदौली की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसका संरक्षण किया जाए तो यह स्थान भविष्य में एक महत्वपूर्ण हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।