{"_id":"69b13073de0dee0ca1084ce5","slug":"video-ayathhaya-ma-ramabhakata-ka-le-cal-raha-nashalka-bhajana-vayavasatha-para-gasa-sakata-ka-asara-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामभक्तों के लिए चल रही निशुल्क भोजन व्यवस्था पर गैस संकट का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामभक्तों के लिए चल रही निशुल्क भोजन व्यवस्था पर गैस संकट का असर
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अयोध्या में रामभक्तों के लिए चल रही निशुल्क भोजन व्यवस्था पर गैस संकट का असर देखने को मिल रहा है। भगवान श्री राम की नगरी में संचालित कई भंडारे और रसोइयां गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रही हैं। सबसे बड़ा असर अमावा राज मंदिर की राम रसोई पर पड़ा है, जहां हजारों श्रद्धालुओं के लिए रोजाना भोजन बनाया जाता है गैस आपूर्ति को लेकर राम नगरी अयोध्या में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और आपूर्ति में आई कमी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ राम भक्तों के भोजन पर भी पड़ने लगा है।
शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर संचालित निशुल्क भोजनालय इस संकट से प्रभावित हैं।अमावा राज मंदिर में भगवान श्री राम के नाम से चल रही राम रसोई को भी कल दोपहर करीब 2 बजे के बाद अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। रसोई संचालकों के मुताबिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भंडारे का संचालन मुश्किल हो गया था।
यह राम रसोई ट्रस्ट राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के भगवान रामलला का भोग-प्रसाद स्वरूप निशुल्क भोजन कराता है। यहां एक समय में करीब 1000 लोग भोजन करते हैं और प्रतिदिन लगभग 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां प्रसाद ग्रहण करते हैं।
राम रसोई के संचालकों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक और कोयले जैसे विकल्पों के जरिए आने वाले एक सप्ताह में रसोई को नियमित रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद फिलहाल कुछ गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो गई है, जिसके चलते आज राम रसोई में सीमित या सूक्ष्म भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण गैस की आपूर्ति और मांग दोनों प्रभावित हुई हैं। इसी वजह से बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोग ही नहीं बल्कि निशुल्क चल रहे भोजनालय भी परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।