सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prayers for peace were offered at Noorani Mosque

Ayodhya News: नूरानी मस्जिद में अमन-चैन की दुआ मांगी गई

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Prayers for peace were offered at Noorani Mosque
नेवरा की नूरानी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल।
विज्ञापन
मवई। रमजानुल मुबारक के पाक महीने में अंसारी मोहल्ला, नेवरा स्थित नूरानी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-चैन और लोगों की भलाई के लिए विशेष दुआ की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। तरावीह में कारी मोहम्मद जावेद साहब ने मुकम्मल कुरआन शरीफ सुनाया। इसके बाद कारी मोहम्मद अहमद खां ने खिताब करते हुए कुरआन शरीफ की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि कुरआन इंसानियत को भलाई, ईमानदारी, आपसी मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। कारी मोहम्मद अहमद खां ने लोगों से अपील की कि इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed