पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jagadguru Paramhans Acharya stated that if Champat Rai is found guilty, he would renounce his religious office

UP: परमहंस आचार्य बोले- चंपत राय "देव तुल्य" व्यक्ति हैं, सबूत न देने पर आरोप लगाने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 30 Jun 2026 06:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 30 Jun 2026 06:06 PM IST
सार

परमहंस आचार्य ने कहा कि चंपत राय ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुसार चंपत राय "देव तुल्य" व्यक्ति हैं और उनकी ईमानदारी पर संदेह नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Jagadguru Paramhans Acharya stated that if Champat Rai is found guilty, he would renounce his religious office
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावे और धन प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने चंपत राय के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एक रुपये की भी चोरी के दोषी पाए जाते हैं तो वह अपना धर्मदंड छोड़ देंगे।

विज्ञापन


परमहंस आचार्य ने कहा कि चंपत राय ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुसार चंपत राय "देव तुल्य" व्यक्ति हैं और उनकी ईमानदारी पर संदेह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के लगाए जा रहे आरोप निंदनीय हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने ट्रस्ट में सीईओ व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की, जानें किसे मिल सकती है कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मायावती ने बताया बेहद गंभीर मामला, बोलीं- इसका राजनीतिकरण करना ठीक नहीं


उन्होंने आरोप लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अपने आरोपों के समर्थन में सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं न्यायालय में जाकर मुकदमा दायर करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

परमहंस आचार्य ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की निष्पक्ष जांच पर पूरा भरोसा है। उनके अनुसार सरकार अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच करा रही है और कार्रवाई भी जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही जांच का सच सामने आएगा और पूरे विवाद पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed