{"_id":"6a43aafe6359a7c4010d3efe","slug":"video-mahamadalshavara-mathana-mahana-thasa-na-kaha-ka-rama-mathara-ma-sharathathhalo-ka-le-saravatatama-vayavasathae-hana-cahae-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं होनी चाहिए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
अयोध्या: हैदराबाद से अयोध्या पहुंचे महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने भी 51 लाख रुपये का चेक देकर योगदान दिया था।
उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से हर सनातनी आहत और दुखी है। उनका कहना था कि कुछ लोगों को यह अहंकार हो गया था कि मंदिर उन्होंने बनवाया है, जबकि यह नहीं भूलना चाहिए कि सब कुछ भगवान श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ है। "सब करने वाले केवल राम हैं, मनुष्य तो मात्र माध्यम है।"
महामंडलेश्वर ने कहा कि पूरे मामले का सच सामने आना चाहिए और यदि किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए उसके प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।