{"_id":"69d8eb68abe41643bc0573fc","slug":"ram-temple-now-complete-built-cost-of-1-800-crore-in-ayodhya-darshan-will-also-commence-in-subsidiary-shrines-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामनगरी में 1800 करोड़ से बनकर तैयार हुआ भव्य राम मंदिर, 13 अप्रैल से उपमंदिरों में भी होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: रामनगरी में 1800 करोड़ से बनकर तैयार हुआ भव्य राम मंदिर, 13 अप्रैल से उपमंदिरों में भी होंगे दर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Ram Mandir News: रामनगरी में 1800 करोड़ से भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 13 अप्रैल से परकोटा के उपमंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरी व्यवस्था...
राम मंदिर(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मीडिया कर्मियों को राम मंदिर का भ्रमण कराया गया।
Trending Videos
इस मौके पर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परिसर के सभी मंदिरों में 13 अप्रैल से दर्शन शुरू करने की तैयारी है। उसके लिए ऑनलाइन पास की बुकिंग शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर परिसर में जितने भी निर्माण हुए हैं, उन सब की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि परकोटा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले चरण में रोजाना 1500 लोगों को उप मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा। पहले तीन महीने ट्रायल के रूप में दर्शन कराया जाएगा। उसके बाद और अधिक लोगों को दर्शन करने की योजना पर विमर्श होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन