सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   saffron flag hoisted atop spire of Ganesh Temple amidst auspicious Siddha Yoga in Ram Mandir

Ram Mandir: सिद्ध योग में गणेश मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Mandir: राम मंदिर के परकोटा स्थित गणेश मंदिर के शिखर पर सिद्ध योग में भगवा ध्वज लहराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण हुआ। अब परकोटा के दो मंदिरों व शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारेाहण होना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

saffron flag hoisted atop spire of Ganesh Temple amidst auspicious Siddha Yoga in Ram Mandir
गणेश मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज, मौजूद अतिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को सिद्ध योग के शुभ संयोग में परकोटा स्थित गणेश मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ भगवा ध्वज फहराया गया। वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बीच शाम 5:30 बजे ध्वजारोहण संपन्न हुआ। 

Trending Videos


परकोटा के मंदिरों में ध्वजारोहण शृंखला के क्रम में गणेश मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराया गया। अब परकोटा के दो अन्य मंदिरों व शेषावतार मंदिर के शिखर पर भी शीघ्र ही ध्वज आरोहित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से संपन्न कराई गई

गणेश मंदिर के शिखर पर स्थापित 19 फीट सात इंच ऊंचे दंड पर ध्वज चढ़ाया गया। ध्वज की लंबाई (लहर) 9.3 फीट और चौड़ाई (लपेट) 4.7 फीट है। विशेष बात यह रही कि ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारंपरिक और मैनुअल तरीके से संपन्न कराई गई। 


धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिद्ध योग में किए गए शुभ कार्य अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। इसी कारण इस पावन मुहूर्त में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। 

शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि जल्द ही परकोटा के शिव मंदिर, माता भगवती मंदिर समेत शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी माह के अंत तक सभी मंदिरों में ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं एवं विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव, सीआरपीएफ कमांडेंट सतीश चंद्र दुबे, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, एलएंडटी के मैनेजर विनोद मेहता, टाटा के मैनेजर धर्मेंद्र शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed