फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special rituals performed at 17 temples within the Ram Janmabhoomi complex.

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर के 17 मंदिरों में हुआ विशेष अनुष्ठान

Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Special rituals performed at 17 temples within the Ram Janmabhoomi complex.
अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर श्रद्धा, भक्ति और गुरु परंपरा के रंग में सराबोर रहा। परिसर स्थित सभी 17 मंदिरों में विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन किया गया। वहीं सप्त मंडपम में स्थापित ऋषि-महर्षियों के मंदिर में विशेष पूजन हुआ। परकोटा के शिव मंदिर व कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक हुआ। रामलला व राजाराम का पंचामृत अभिषेक किया कर 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान देर शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में माथा टेका और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

भोर से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। सरयू स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे दिन दर्शन का क्रम लगातार चलता रहा। राम जन्मभूमि परिसर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सप्त मंडपम में महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि के मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष व्यवस्था की थी। इसके तहत दर्शन सुबह 5:30 बजे ही से ही शुरू कर दिया गया। दर्शन पथ पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed