Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: अयोध्या में सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव में लगी लंबी कतार
{"_id":"6a6abf4a712e5c0183022e4d","slug":"video-video-ayathhaya-ma-savana-ka-pahal-thana-mathara-ma-umaugdha-shavabhakata-nagashavara-natha-mathara-oura-shara-kashharashavara-natha-mahathava-ma-lga-lb-katara-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव में लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव में लगी लंबी कतार
सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर समेत शहर के छोटे-बड़े शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर परिसर
सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।