{"_id":"6a6a4530864e7f06650e78c9","slug":"student-goes-missing-from-kasturba-vidyalaya-returns-home-wearing-vermilion-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-154984-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कस्तूरबा विद्यालय से छात्रा गायब, सिंदूर लगाकर घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कस्तूरबा विद्यालय से छात्रा गायब, सिंदूर लगाकर घर लौटी
Wed, 29 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से मंगलवार शाम एक 13 वर्षीय छात्रा गायब हो गई। इससे विद्यालय प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे बाद रात दस बजे छात्रा सकुशल घर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार घर लौटने पर छात्रा की मांग में सिंदूर दिखाई दिया, जिसकी पुलिस ने भी पुष्टि की है।
छात्रा की मां ने महाराजगंज थाने में अज्ञात पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा सकुशल मिली है। पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छात्रा मंगलवार दोपहर अपनी मां के साथ विद्यालय पहुंची थी। वार्डन सरोज सिंह के अनुसार छात्रा विद्यालय आने के समय रो रही थी। उन्होंने मां को उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजनों ने उसे विद्यालय में ही छोड़ दिया। शाम करीब सात बजे उपस्थिति के दौरान छात्रा विद्यालय परिसर में नहीं मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा विद्यालय की पीछे की दीवार फांदकर बाहर निकली थी। जिस स्थान से वह बाहर गई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।