{"_id":"6a6a473bf1d2edae5e0c5597","slug":"the-month-of-sawan-begins-today-ayodhya-dham-has-been-divided-into-five-zones-and-21-sectors-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155021-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सावन माह आज से, पांच जोन 21 सेक्टर में बंटा अयोध्याधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सावन माह आज से, पांच जोन 21 सेक्टर में बंटा अयोध्याधाम
Thu, 30 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन माह का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो रहा है। सावन माह, कांवड़ और झूला मेला के लिए अयोध्याधाम को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बहुस्तरीय योजना लागू की है। कांवड़ और सावन मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
सावन माह 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रमुख पर्वों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी से लेकर यातायात प्रबंधन तक सभी तैयारियां पूरी हैं। बाहरी जिलों का पुलिस बल भी मोर्चे पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि श्रावण माह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया है। पार्किंग और डायवर्जन के लिए आसपास के जिलों से समन्वय बनाया गया है।
नगर क्षेत्र को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें घाट जोन, नागेश्वरनाथ मंदिर जोन, हनुमानगढ़ी मंदिर जोन, कनकभवन मंदिर जोन और यातायात जोन शामिल हैं। कुल पांच जोन और 21 सेक्टर में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसमें स्थानीय नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस और बाहरी जनपदों से प्राप्त पुलिस बल शामिल है। पीएसी की नौ कंपनियां और एसडीआरएफ की दो टीमें भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार
तीन अगस्त को सावन का प्रथम सोमवार और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी। 15 अगस्त से श्रावण झूला मेला शुरू होगा, जिसमें मणिपर्वत मेला शामिल है। प्रत्येक सोमवार और प्रमुख पर्वों पर जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
राम की पैड़ी से मणि पर्वत तक अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं
अयोध्या। सावन मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राम की पैड़ी, मणि पर्वत और आसपास के मेला क्षेत्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राम की पैड़ी, मणि पर्वत और मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने सरयू तट पर जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती, मजबूत बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित गोताखोरों और राहत दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (संवाद)