{"_id":"68c8338c1cfb6e12570c7464","slug":"the-new-member-of-ram-mandir-trust-took-over-the-work-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-135199-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्य ने संभाला कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्य ने संभाला कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन

34- नए ट्रस्टी कृष्ण मोहन को नियुक्ति पत्र सौंपते चंपत राय- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सदस्य ने कामकाज संभाल लिया है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपकर नए ट्रस्टी को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उनका चयन राम मंदिर के ट्रस्टी रहे स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के स्थान पर किया गया है। नए ट्रस्टी ने कामकाज संभालने के बाद सबसे पहले अयोध्या प्रवास पर आए संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात की।
राम मंदिर के नए सदस्य कृष्ण मोहन ने कहा कि वे रविवार देर शाम अयोध्या पहुंच गए थे। सोमवार सुबह हनुमंतलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर 12 बजे राम मंदिर में राम दरबार के समक्ष ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद शाम चार बजे राम नगरी की प्राचीन पीठ बावन मंदिर में साधु-संतों का आशीष मिला है।
नए ट्रस्टी का स्वागत करते हुए बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प है। हमें विश्वास है कि नए ट्रस्टी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। नए ट्रस्टी का स्वागत करने वालों में महंत राजीव लोचन शरण, महंत प्रिया प्रीतम शरण, महंत सनत कुमार दास, डॉ. प्रभाकर मिश्र, संघ के रवि कुमार, भाजपा नेता अवधेश वर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
इनसेट
ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने कहा कि रामलला की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बन पा रहे हैं। सदियों के संघर्ष, लाखों बलिदान के बाद यह सपना साकार हो रहा है। एक दीर्घकालिक संघर्ष यात्रा का यह सुखद अंत है। उन्होंने बताया कि वे भव्य मंदिर में रामलला व राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यजमान के रूप में शामिल रहे थे।

Trending Videos