फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Principal Secretary inspected the Miyawaki forest after planting a sapling

Ayodhya News: प्रमुख सचिव ने पौधरोपण कर मियांवाकी वन का किया निरीक्षण

Sun, 12 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The Principal Secretary inspected the Miyawaki forest after planting a sapling
पौधरोपण का जायजा लेते प्रमुख सचिव व नोडल अ​धिकारी।
अयोध्या। पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षा के साथ रविवार को एक पेड़ मां के नाम महाभियान में जिले के कोने-कोने में पौधरोपण हुआ। छायादार और फलदार पौधे लगाकर देखभाल का भी संकल्प लिया गया। मवई में प्रमुख सचिव प महाभियान के नोडल अधिकारी अमित गुप्ता ने क्षेत्र के कुशहरी गांव में पौध लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया। 2025-26 में मियांवाकी पद्धति से लगाए गए वन का भी निरीक्षण किया। पौधों के ग्रोथ व सुरक्षा आदि के बारे में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से जानकारी ली।
विज्ञापन



गनेशपुर में विधायक रामचंद्र यादव ने पौधरोपण किया। बीकापुर नगर पंचायत समेत सभी 75 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण हुआ। ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने हरिनाथपुर ग्राम पंचायत के परिसर में पीपल, बरगद और पाकड़ का पौधरोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हैरिग्टनगंज के ग्राम पंचायत रामपुर जोहन, कनावां सहित कई ग्राम पंचायतों तथा कोतवाली बीकापुर की मोतीगंज पुलिस चौकी परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। रामपुर भगन में परिषदीय विद्यालय में गठित इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय प्रांगण में पौधे रोपित किए। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 27 हजार पौधों का रोपण किया गया। कामाख्या धाम मंदिर परिसर, रुदौली के मीनापुर फगौली तथा आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली के डाक बंगला परिसर में पौधरोपण किया गया। हनुमतनगर के रामपुर सरधा में जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल तथा प्रधान संघ पूराबाजार के अध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने ग्राम पंचायत में पौधे लगाए।
विज्ञापन


रानीबाजार के कंपोजिट विद्यालय अमौना में प्रमुख सचिव के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, ब्लॉक प्रमुख मसौधा अभिषेक सिंह, एडीएम विशू राजा, बीएसए लालचंद आदि ने पौधरोपण किया। तारुन की ब्लॉक क्षेत्र की 97 ग्राम सभाओं में 1,37,596 पौधे रोपित किए गए। लक्ष्य 1,77,596 पौधों का था, जिसमें से विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को 40,036 पौधे पूर्व में लगाए जा चुके हैं। 11 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पौधारोपण पद्धति से 77,976 पौधे लगाए गए। ये पौधे पारागरीबशाह, परसावां महोला, परमानंदपुर, गोठौरा, पाली अचलपुर, कूआंडाढ़, रामपुर अहिरौली, शिवरामपुर, चक्रसेनपुर और कल्याणपुर छितौना में रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed