फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Tricolour was hoisted on government buildings and homes

Ayodhya News: सरकारी भवनों और घरों पर लहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 17 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour was hoisted on government buildings and homes
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा शान से लहराया। कहीं प्रभात फेरी तो कहीं तिरंगा यात्रा निकली। शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन


तारुन में कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह कक्कू ने ध्वजारोहण किया। हनुमतनगर में ग्रामोदय विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सोहावल तहसील मुख्यालय पर एसडीएम गजेंद्र सिंह और ब्लॉक परिसर में प्रमुख ने तिरंगा फहराया। रानी बाजार के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जाना बाजार के आदर्श इंटर कॉलेज पछियाना में प्रधानाचार्य जानकी प्रसाद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। मिल्कीपुर तहसील में एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


रुदौली में नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने ध्वजारोहण किया। पूरा बाजार और अमानीगंज में भी विद्यालयों व पंचायत भवनों में कार्यक्रम हुए। अमानीगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को विधायक चंद्रभानु पासवान ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों ने निकाली तिरंगा रैली
बीकापुर में ई-रिक्शा चालकों ने जलालपुर माफी से करीब पांच किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली। शुजागंज में व्यापारियों ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और सद्भाव का संदेश दिया।




ध्वजारोहण कर कुलपति ने लगाए पौधे
कुमारगंज के कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को सलामी दी और वैज्ञानिकों ने पीपल के पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed