{"_id":"69cf93fff83bbc73700574f8","slug":"thugs-broke-into-a-home-assaulted-the-occupants-vandalized-a-vehicle-and-snatched-cash-the-victim-has-sought-recourse-in-court-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1674047-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, गाड़ी तोड़ी व नकदी छीनी, पीड़ित ने कोर्ट की ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, गाड़ी तोड़ी व नकदी छीनी, पीड़ित ने कोर्ट की ली शरण
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के महमूदमऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर पीटने, तोड़फोड़ और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित न्यायालय की शरण में चला गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहिद नसीम (60) वर्ष ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि तीन जनवरी 2026 को वह अपने पुत्र के साथ अपने नवनिर्मित मकान को देखने स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही मो. वैस, सादाब, अनस, हंजला और बिलाल पहले से वहां मौजूद थे। आरोप है कि गाड़ी का हार्न बजाने पर विपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर एकराय होकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए पीड़ित और उसका पुत्र घर में घुस गए, लेकिन आरोपी भी अंदर घुस आए और लात-घूंसों से पीटा। साथ ही गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर जेब में रखे करीब तीन हजार रुपये छीन लिए।
पीड़ित के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत थाना बाबा बाजार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। (संवाद)
Trending Videos