{"_id":"69c93c4b59c6fdfcd108f6e0","slug":"up-girls-team-defeats-tamil-nadu-becomes-champion-for-the-sixth-time-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-146077-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यूपी बालिका टीम ने तमिलनाडु को हराया, छठवीं बार बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यूपी बालिका टीम ने तमिलनाडु को हराया, छठवीं बार बनी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश की बालिका टीम।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तराखंड के रुड़की में 27 से 29 मार्च तक आयोजित 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को हराकर लगातार छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की इस उपलब्धि में अयोध्या की खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिससे जनपद में खुशी की लहर है। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 72 रन बनाए।
टीम की ओर से अयोध्या की मुस्कान जायसवाल ने 20 रन, रिषिका ने 23 रन और नीलम निषाद ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 45 रन पर ऑल आउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मुस्कान जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रिषिका को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि प्रदेश स्तर पर अयोध्या का नाम भी रोशन किया। टीम के कोच रामेंद्र सिंह ने बताया कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि लगातार छठी बार खिताब जीतना आसान नहीं होता, लेकिन खिलाड़ियों ने अपने खेल और समर्पण से इसे संभव कर दिखाया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की बालिका टीम में अयोध्या की 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इनमें से लगभग आठ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुकी हैं और देश-प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
Trending Videos