फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   waterlogging adds to the trouble

Ayodhya News: बारिश ने दी राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
waterlogging adds to the trouble
शांतिनगर में हुए कीचड़ से होकर गुजरते राहगीर। 
अयोध्या। तेज बारिश ने शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दी। हालांकि शहर के कई हिस्सों में जलभराव से समस्या खड़ी हो गई। रामपथ समेत अनेक इलाकों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामनगरी के कई इलाकों में बारिश से हुए जलभराव के चलते सावन मेले में आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। रामपथ पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। ऋषि टोला नाले की ठीक से सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर जमा रहा।
विज्ञापन

बेनीगंज से रामपथ को जोड़ने वाले मार्ग, आदर्श नगर कॉलोनी, धनीराम का पुरवा, कोरखाना, चेला छावनी, अश्वनी पुरम कॉलोनी, शक्तिनगर, पंडित दीनदयाल नगर वार्ड, जनौरा, लालबाग, जलवानपुरा, अमानीगंज और नाका जैसे विस्तारित क्षेत्रों में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जलभराव की समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जा सकती है। जलभराव वाले इलाकों में टीम भेजकर पानी की निकासी कराई जा रही है। नालों की सफाई का काम भी लगातार कराया जा रहा है। - भारत भार्गव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed