{"_id":"69cfd140a3d57ae312058bd9","slug":"woman-defrauded-under-the-pretext-of-securing-a-plot-report-filed-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-146441-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता छाया श्रीवास्तव ने शिकायत में बताया कि उन्होंने विपुल नारायण श्रीवास्तव से ग्राम चांदपुर हरिवंश स्थित एक प्लॉट 14 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। आरोपी के कहने पर चार लाख रुपये पहले आरटीजीएस के जरिए उसके खाते में ट्रांसफर किए गए। साथ ही प्लॉट पर निर्माण के लिए 12,500 रुपये की ईंट भी मंगाई गई।
आरोप है कि बाद में पता चला कि उक्त जमीन में ग्राम सभा की सरकारी नाली की भूमि भी शामिल कर दिखाई जा रही थी। इस पर जब छाया ने विरोध किया तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। कई बार शिकायत के बाद आरोपी ने अक्टूबर 2025 में दो लाख रुपये वापस किए और शेष रकम 30 जनवरी 2026 तक लौटाने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी कर उनसे रुपये ठग लिए। कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
Trending Videos