सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young Man Dies in Dubai; Demand to Bring Back Body

Ayodhya News: दुबई में युवक की मौत, शव लाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Young Man Dies in Dubai; Demand to Bring Back Body
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के चंदौरा पूरे मेहंदी गांव के 22 वर्षीय गंगादीन लोधी की दुबई में छह अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस सूचना से परिवार में मातम पसरा है और परिजन शव को शीघ्र स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


गंगादीन 17 दिसंबर 2025 को रोजगार के लिए दुबई गए थे और वहां एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। उनके छोटे भाई शिवा ने बताया कि पांच अप्रैल को गंगादीन ने फोन पर स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी थी और घर वापसी के लिए पैसे मांगे थे। परिवार ने कर्ज लेकर तीस हजार रुपये उनके मित्र आदित्य के खाते में भेजे थे। अगले ही दिन सुबह आदित्य ने गंगादीन की मौत की सूचना दी। आदित्य ने ही वीजा भेजकर गंगादीन को दुबई बुलाया था। गंगादीन तीन भाइयों में मंझला था और उनके पिता राजगीर हैं। मिल्कीपुर एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि शव को स्वदेश लाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। उन्होंने परिजनों को शासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed