सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth will be uplifted through education, values, and culture by embodying the character of Lord Rama in their lives: Vice-Chancellor

जीवन में रामचरित्र धारण कर शिक्षा, संस्कार ,संस्कृति से समुन्नत होंगे युवा : कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Youth will be uplifted through education, values, and culture by embodying the character of Lord Rama in their lives: Vice-Chancellor
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत अयोध्या ने अपना 57वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं को रामचरित्र धारण कर राष्ट्रनिर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Trending Videos




सिंह ने कहा कि युवा शिक्षा, संस्कार, संस्कृति और तकनीक से समुन्नत हों। वे रामचरित्र धारण कर राष्ट्रनिर्माण में भूमिका निभा सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्र विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने शिक्षा में रामत्व विषय पर अपने विचार रखे। मिश्र ने श्रीराम के गुरुकुल शिक्षा और वनगमन के दृष्टांतों की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के लिए नैतिक, पारिवारिक व राजनीतिक मूल्यों पर चर्चा की। केएनआईटी निदेशक आर के उपाध्याय ने भी शिक्षा में रामत्व पर व्याख्या दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभूतियों का अभिनंदन

समारोह में शिक्षा, सेवा, सुरक्षा और समर्पण को ध्यान में रखा गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए 57 प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मंच से अभिनंदन किया गया। इनमें दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, प्रकाश पाठक और अजय सिंह शामिल थे। राजेश सिंह, श्रीधर, के के मिश्र और दिनेश जैसे अन्य लोग भी सम्मानित हुए।
संचालन डॉ़ उपेंद्र मणि त्रिपाठी और धर्मेंद्र पाठक ने आभार ज्ञापित किया। संयोजक शिशिर मिश्र ने बताया कि समारोह में प्रांत अध्यक्ष प्रो़ कमल जायसवाल, जिला कार्यवाह वेद, डॉ़ आलोक, प्रो़ सीताराम मिश्र, दिलीप सिंह, प्रो़ आर के सिंह, सुमन मिश्र, डॉ अमरीश मिश्र सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed