सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 to 28 seater buses will run on 43 rural routes in Azamgarh division.

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में 43 ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी 15 से 28 सीटर वालीं बसें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 to 28 seater buses will run on 43 rural routes in Azamgarh division.
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों तक बस सेवा पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। आजमगढ़ मंडल में कुल 43 रूटों पर बसों के संचालन के लिए आवेदन आए हैं। परिवहन निगम मार्गों का चार्ट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीटर वाहनों को परिवहन निगम से अनुबंध पर चलाने की तैयारी है। इसमें आजमगढ़ में चार, मऊ में 29 और बलिया में 10 बस मालिकों ने आवेदन किया है। इस योजना के लागू होने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। घर के पास से ही वाहन की व्यवस्था मिलेगी। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि आजमगढ़ में हाजीपुर से नैनीजोर, रौनापार, आजमगढ़ तक चलेगी। रोशनगंज, अराजी से करखिया तक, रौनापार से आजमगढ़ तक व आजमगढ़ से मिल्कीपुर तक बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बलिया में सोनवानी-कथरिया-फेफना-बलिया तक, कोटवा-उजियार-बलिया, इब्राहिमपुर-बरौली-बलिया, विदह-गालीपुर-सिकंदरपुर-बलिया, पूरा-पशुहारी-बंशीबाजार-बलिया, हाहनाला-तुर्तीपार-बेल्थरारोड-बलिया, दलछपरा-गायघाट-सहतवार-बलिया, सुल्तानपुर-मनियर-बांसडीह-बलिया, सोनवरसा-बैरिया-रेवती-बलिया और पूरा-रोराड़-नवानगर-बलिया तक चलेगी।
मऊ में इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें, पड़े आवेदन
आजमगढ़। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि सद्दूपुर-शीतलपुर से मऊ तक, मुहम्मदाबाद सिपाह से मऊ तक, नुरुलाल्लाहपुर से घोसी तक, परसिया से मऊ तक, बिनटोलिया धर्मपुर से मऊ तक, महुला हाल्ट, चिउटीडाड़ हरधौली से मऊ तक, विन्टोलिया कोपा मऊ तक बसों का संचालन होगा। वहीं, सद्दोपुर से मऊ, गाजियापुर से मऊ, मुहम्मदाबाद सिपाह से मऊ, मुहम्मदाबाद सिपाह से मऊ, गजियापुर से मऊ, चिरैयाकोट करमी ट्यूबेल से मऊ, मालव करहां से मऊ, जजौली ब्लाक तहसील मधुबन से मऊ के बीच तक बसों का संचाल होगा। इसी प्रकार गजियापुर से मऊ तक बसों के संचालन के लिए चार आवेदन पड़े हैं।
आरएम ने बताया कि मादीसिपाह-बोझी-भिखारीपुर से मऊ, नुरुलाल्लाहपुर से घोसी से मऊ, निकासी-अईलाक-इमिलिया से मऊ, रेयाव-मादीसिपाह-मनिकाडीह-कोपागंज से मऊ, सिकड़ीकोल-राजेंद्रनगर से मऊ तक बसों के संचालन के लिए आवेदन पड़े हैं। वहीं नरलाहपुर-राजू चौक- बकरिया से मऊ तक, सूरजपुर-सरफोरा-कोपागंज से मऊ, पूनापार-करमपुर-सरवसपुर-भेलउर-चंगेरी से मऊ, करनपुर-बोझी-सरबहद से मऊ, हंतिया-कटिहारी-बड़राव से मऊ व परसिया-सुल्तानपुर-मित्तुपुर से इंदारा के बीच बसों के संचालन के लिए बस मालिकों ने आवेदन किए हैं।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत आजमगढ़ मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मंडल के 43 प्रस्तावित रूटों का विवरण तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही चयनित मार्गों पर 15 से 28 सीटर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - मनोज कुमार वाजपेयी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed