सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 people named in stone pelting case over flag hoisting

Azamgarh News: झंडा लगाने के विवाद में हुए पथराव में 30 नामजद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
30 people named in stone pelting case over flag hoisting
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पथराव की चपेट में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 30 लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Trending Videos

मेंहनगर थाने में तैनात उप निरीक्षक उमेश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को सूचना मिली कि झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो रही है। सूचना मिलते ही वह उप निरीक्षक रामगोपाल त्यागी, कांस्टेबल गृजेश कुमार और कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार के साथ गोपालपुर बाजार में पहुंचे। आरोप लगाया कि प्रथम पक्ष से गोपालपुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के साथ सत्य प्रकाश सिंह उर्फ जोखू सिंह, सतीश सिंह, दिनेश सिंह, बबलू सिंह, अंकित सिंह, गोलू सिंह, भीम सिंह, शुभम सिंह, संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के गोपालपुर गांव निवासी उमेश कुमार के साथ रमेश कुमार, धर्मेंद्र चौहान, धर्मेश कुमार, राजू, पिंटू, विनोद, महेंद्र, सुभाष, संतोष यादव उर्फ लालू, इलियास, महेंद्र चौहान, रानीडीह गांव निवासी दीपक कुमार, दौलतपुर निवासी अनिल यादव, घिनहापुर गांव निवासी कृपा शंकर, सुरेंद्र, उमेश कुमार, सुनील कुमार, सीताराम, व तरवां निवासी कृष्णा कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोपालपुर मार्केट में मेंहनगर खरिहानी रोड से गोपालपुर गांव में जाने वाले रोड पर बने गेट पर प्रथम पक्ष द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी का झंडा लगाया गया था जिसे निकाल कर द्वितीय पक्ष द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का झंडा लगाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। जब दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और आक्रोशित हो गए तब थाने को सूचना दी गई। पुलिस वालों द्वारा दंगा दबाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और पुलिस वालों पर ईंट पत्थर चलाए। इससे उप निरीक्षक उमेश सिंह के पैर में और पीठ पर चोट लग गई। मौके पर क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी मेंहनगर के आने पर समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। ईंट पत्थर चलाने से दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना से रास्ते से आने वाले राहगीर और दुकानदारों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गोपालपुर में हुई पत्थरबाजी से बाजार में भगदड़ मच गई और राहगीरों व दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।- भूपेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed