पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 youths identified for displaying bravado and brandishing weapons on social media.

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर दबंगई, हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 50 युवक चिह्नित

Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
50 youths identified for displaying bravado and brandishing weapons on social media.
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत अभियान तेज कर दिया है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने ऐसे 50 युवकों को चिह्नित किया है। अब इन युवकों को अभिभावकों के साथ थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही कुछ मामलों में विधिक कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

00
केस-1
पवई थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर स्वयं को माफिया गैंग से जोड़कर वीडियो और रील पोस्ट करने वाले चकिया निवासी शुभम पांडेय और गैरुद्दीनपुर निवासी सुधीर यादव को चिह्नित किया गया। दोनों युवकों को अभिभावकों सहित थाने बुलाकर सोशल मीडिया के सही उपयोग और कानून के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

00
केस-2
जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रील प्रसारित करने विकास सरोज, संदीप सरोज और शिवम गौड़ को चिह्नित किया गया। जांच में सामने आया कि युवकों ने जन्मदिन समारोह के दौरान पुलिस वाहन का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया था। तीनों की काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
केस-3
गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एआई तकनीक का उपयोग कर हाथ में पिस्टल दिखाते हुए फेसबुक पर वीडियो प्रसारित करने वाले एक किशोर को चिह्नित किया गया। किशोर और उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
00
केस-4
सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले अकाउंट ravi_official_0999 के संचालक मोहिद्दीनपुर निवासी रवि कुमार को चिह्नित किया गया। युवक को अभिभावकों सहित थाने बुलाकर उसकी काउंसलिंग की गई। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

00
कोट-
सोशल मीडिया के माध्यम से भय और असुरक्षा का माहौल बनाने, गैंग संस्कृति का महिमामंडन करने और युवाओं को आपराधिक प्रवृत्ति की ओर प्रेरित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शुभम तोदी, सीओ सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed