सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   7.61 lakh fraud in the name of providing clerk's job in Shibli College

Azamgarh News: शिब्ली कॉलेज में बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर 7.61 लाख की ठगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
7.61 lakh fraud in the name of providing clerk's job in Shibli College
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली इंटर कॉलेज में बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 7 लाख 61 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जहानागंज थाने की पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
Trending Videos

जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर गांव निवासी अमित गोंड ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात अचलपार कोढ़वा गांव निवासी युवक के माध्यम से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उक्त व्यक्ति ने खुद को प्रधानाध्यापक बताते हुए शिक्षा विभाग में अच्छी पकड़ होने का दावा किया और शिब्ली इंटर कॉलेज में बाबू की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में कुल सात लाख 61 हजार रुपये लिए। इसमें 5 लाख 24 हजार रुपये आरोपी के बेटे के फोन-पे के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 2 लाख 37 हजार रुपये नगद दिए गए। नकद लेनदेन के दौरान दो व्यक्ति भी मौजूद थे। अमित गोंड का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो उसने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने 7 लाख 61 हजार रुपये का एक चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। बैंक से इसकी सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन वह लगातार आश्वासन देता रहा। पीड़ित ने बताया कि संबंधित थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed