सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   77.50 lakh rupees compensation to the family of the deceased in the road accident

Azamgarh News: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 77.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
77.50 lakh rupees compensation to the family of the deceased in the road accident
विज्ञापन
आजमगढ़। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) ने सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को 77 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। यह फैसला मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज मुकेश कुमार सिंह ने सुलह-समझौते के आधार पर सुनाया।
Trending Videos

सिधारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर राजमंदिर निवासी सुमन ने अपने पति शिवचंद यादव की मौत के मामले में अधिवक्ता के माध्यम से एमएसीटी कोर्ट में दावा प्रस्तुत किया था। बताया गया कि 11 जुलाई 2025 की शाम शिवचंद यादव ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे। मुंडा गांव के पास उतरते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में शामिल अर्टिगा वाहन श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बीमा कंपनी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौता वार्ता शुरू हुई। बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक मुकेश शर्मा, केके शर्मा, विकास और अधिवक्ता उमाशंकर श्रीवास्तव के प्रयास से दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद अदालत ने बीमा कंपनी को मृतक के परिजनों को 77.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed