{"_id":"69ff6f9e3ca15d3ef70804bd","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-mangai-river-between-phinihani-and-balakot-at-a-cost-of-rs-615-crore-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-149888-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 6.15 करोड़ से फिनिहनी और बैलाकोट के बीच मंगई नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 6.15 करोड़ से फिनिहनी और बैलाकोट के बीच मंगई नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर और जहानागंज ब्लाॅक के कई गांवों का अब सीधा जुड़ाव शुरू हो जाएगा। मेंहनगर के कुर्थिया गांव के पास मंगई नदी पर ग्रामीणों के चंदे बने संकरे पुल की जगह बड़ा पुल बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 6.15 करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित कर रखी है। इधर, लोनिवि पुल की डिजाइन तैयार करने में जुटा है। अब जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मेंहनगर ब्लाॅक के फिनिहनी और जहानागंज ब्लाक के बैलाकोट गांव के बीच मंगई नदी पर 6.15 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। कई दशक से कुर्थिया गांव के पास नदी पर पहले ग्रामीण बांस-बल्ली का चह बनाकर नदी को पार करते थे। बाद में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर ईंट से संकरा पुल बनवाया। इस पर पैदल और बाइक से ही लोग आ जा सकते थे। चार पहिया वाहन इस पुल से नहीं जाता था। इस मार्ग से रघुनाथपुर, जगदीशपुर, मैनीपुर, खरगपुर, रायपुर पट्टी, मानपुर, देवकली, कुर्थिया, बासगांव, फिनिहिनी आदि कई गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। दशकों से क्षेत्र के ग्रामीण नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। हर लोकसभा व विधानसभा चुनावों में यह पुल मुद्दा तो बनता था पर कभी धरातल पर नहीं उतर पाया। इधर, योगी सरकार ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए पुल की स्वीकृति देते हुए धनराशि भी आवंटित कर दी। लोनिवि ने टेंडर आदि कराकर पुल की डिजाइन तैयार करने में जुटा है।
मंगई नदी पर पुल बनाने की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब पुल की डिजाइन आदि तैयार कराई जा रही है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- आनंद वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड।
Trending Videos