सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A short circuit caused a fire in the shop, the family was on the first floor

Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पहली मंजिल पर था परिवार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the shop, the family was on the first floor
बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव में खेत में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। संव
विज्ञापन
लालगंज। कस्बा के सिनेमा हॉल के समीप ज्ञानचंद जायसवाल की आयरन एंड स्टील की दुकान है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की शाम शाॅर्ट सर्किट के चलते पहली मंजिल पर आग लग गई।
Trending Videos

आग के बेकाबू होता देख परिजन नीचे उतरे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं अगल-बगल के लोग सबमर्सिबल, बाल्टी में पानी और बालू लेकर आग बुझाने में जुट गए। इसमें एक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। देर शाम तक राजस्व विभाग की टीम क्षति के आकलन में जुटी रही। तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई है, क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जली-बिलरियागंज। क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव निवासी रामप्रसाद के खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। आग बढ़ती गई और झारखंडे यादव और पाखंडी यादव की फसल को भी चपेट में ले लिया। इसमें करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित रामप्रसाद ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए और मिट्टी व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में लग गए। हवा शांत रहने के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में मदद मिली। तक तक रामप्रसाद यादव की लगभग आठ बिस्वा, झारखंडे यादव की आठ बिस्वा और पाखंडी यादव की करीब चार बिस्वा गेहूं की फसल जल गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed