सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Crisis Neither KYC updates nor cylinder bookings possible difficulties mount after gas agency seizure

LPG Crisis: न केवाईसी हो रही...न सिलिंडर की बुकिंग, गैस एजेंसी सीज होने के बाद बढ़ी मुश्किलें; कंज्यूमर परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले पा रही है। केवाईसी नहीं हो पाने की वजह से अब उपभोक्ता ज्यादा परेशान हो रहे हैं। तकनीकी खामियों और समन्वय की कमी से सिलिंडर लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

LPG Crisis Neither KYC updates nor cylinder bookings possible difficulties mount after gas agency seizure
गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: अहरौला के लेदौरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब उपभोक्ताओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एजेंसी सीज होने के बाद उपभोक्ताओं को तहबरपुर गैस एजेंसी से अटैच तो कर दिया गया, लेकिन तकनीकी खामियों और समन्वय की कमी के कारण उन्हें सिलिंडर नही मिल पा रहा है। वे न घर के रहे, न घाट के।

Trending Videos


बीते 27 मार्च को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने लेदौरा स्थित गैस एजेंसी पर छापा मारा था। जांच के दौरान स्टॉक में 614 गैस सिलेंडरों की कमी पाई गई, जिसे कालाबाजारी का मामला मानते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को सीज कर दिया था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनका कनेक्शन तहबरपुर स्थित गैस एजेंसी से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता हो रहे परेशान

सरकारी आदेश के बावजूद लेदौरा एजेंसी के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। तहबरपुर एजेंसी पर उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सिस्टम अपडेट न होने या अन्य तकनीकी कारणों से गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। परेशान उपभोक्ता कभी लेदौरा एजेंसी के बंद दफ्तर जा रहे हैं, तो कभी तहबरपुर एजेंसी की दौड़ लगा रहे हैं।

वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था सुचारू की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक तहबरपुर एजेंसी से डिलीवरी वाहन संबंधित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे, जो उपभोक्ताओं द्वारा बुक किए गए सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

हालांकि, जब तक बुकिंग और केवाईसी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उपभोक्ताओं के घरों के चूल्हे जलने में अनिश्चितता बनी है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

सुनें इनकी

मेरी मां के नाम लेदौरा से गैस पंजीकृत है। कई दिनों से गैस एजेंसी पर केवाईसी के लिए दौड़ लगा रहा हूं पर केवाईसी नहीं हो पाई और नहीं गैस की बुकिंग हो पा रही है। बीते कई दिनों से बिना गैस के ही काम चलाया जा रहा है। - मुकेश शुक्ला, निवासी चक्तारा।

कनेक्शन लेदौरा गैस एजेंसी का है। इसके सीज होने के चलते बड़ी मुश्किल से केवाईसी हो पाई है, लेकिन गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके चलते कई दिनों से गैस खत्म है, वैकल्पिक साधन से काम चलाना पड़ रहा है। - संतोष चौबे, निवासी कठही।

लेदौरा गैस एजेंसी से लगभग 1000 बुकिंग वाउचर कैंसिल करा दिया गया है। एजेंसी के लोगों की मिलीभगत से कालाबाजारी की जा रही थी। अब फिर मेसेज जाना शुरू हो गया है। अब तहबरपुर से अटैक लेदौरा के उपभोक्ताओं को डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है। - कृष्ण कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed