{"_id":"69d8db72e3909e43e20f9a7f","slug":"youth-died-under-suspicious-circumstances-in-azamgarh-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मां से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक, सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मां से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक, सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर जुटे लोग व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान रोशन के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रोशन बृहस्पतिवार की शाम अपनी मां से बाजार में लौंगलत्ता खाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 9 बजे उसके चचेरे भाई को फोन के जरिए सूचना मिली कि रोशन पियरिया धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोले, 24 साल पुराने मामले में अब मुझे मिलेगा न्याय
इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।