सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR: 224121 female voters decreased in the district compared to 2025

एसआईआर : जिले में 2025 की तुलना में घट गई 224121 महिला मतदाता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
SIR: 224121 female voters decreased in the district compared to 2025
विज्ञापन
आजमगढ़। विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद जनपद की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले में 2025 की तुलना में कुल 3,51,474 मतदाता कम हुए हैं।
Trending Videos

2025 की सूची में कुल महिलाओं की संख्या 17,57,132 थी, जो एसआईआर के बाद 15,33,011 हो गई है। इस प्रकार 2,24,121 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में कुल 33,62,770 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 18,29,710, महिला मतदाताओं की संख्या 15,33,011 और अन्य की संख्या 49 है।
जबकि 2025 में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 37,14,258 थी। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,57063, महिला मतदाताओं की संख्या 17,57,132 और अन्य मतदाताओं की संख्या 63 थी। इस प्रकार अगर सूची पर नजर डालें तो जिले में पुरुषों की संख्या 1,27,353, महिलाओं की संख्या 2,24,121 और अन्य की संख्या 14 है। इस प्रकार पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है। एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी सूची में आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 36,133 महिला मतदाता कम हुई हैं। इसके बाद लालगंज विधानसभा क्षेत्र में 27,959 महिला मतदाता घटी हैं।
इसी तरह सबसे कम महिला मतदाता 17,495 सगड़ी तहसील में और मुबारकपुर में 18,635 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed