सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Main accused in Roshan murder case arrested in encounter after 29 hours, shot in leg

Azamgarh News: रोशन हत्याकांड का मुख्य आरोपी 29 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Main accused in Roshan murder case arrested in encounter after 29 hours, shot in leg
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में रोशन कुमार की हत्या के 29 घंटे बाद मुख्य आरोपी राजू निषाद और लूट/छिनैती गिरोह के एक आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहुल गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाने की पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजू निषाद को शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे रात को हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जफरामऊ बाग स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छिपा है। घेराबंदी के दौरान समर्पण के लिए कहने पर उसने उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
राजू निषाद पर आरोप है कि उसने अपने परिवार के साथ मिलकर बृहस्पतिवार की रात साढ़े सात बजे रोशन कुमार को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके कब्जे से भी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
दूसरी कार्रवाई में देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पौने बारह बजे लूट व छिनैती की घटनाओं में वांछित आरोपी राहुल यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। बेईली नहर पुलिया के पास बाइक गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
गिरफ्तार राहुल यादव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लोगों को बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और तमंचे के बल पर नकदी व सामान लूटकर भाग निकलता था। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये नकद, बाइक, मोबाइल व आधार कार्ड की प्रतियां बरामद हुई हैं।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव। संवाद

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed