{"_id":"69da9e3cd8ed6e77e401205c","slug":"dispute-between-principal-and-teacher-in-inter-college-allegation-of-assault-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148467-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विद्यालय में विवाद के बाद देवगांव कोतवाली में पहुंचा शिक्षक संगठन। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
लालगंज। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा और शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद हो गया।
इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा का आरोप है कि शिक्षक जामवंत निषाद शिक्षक संघ की राजनीति के तहत विद्यालय का माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ की धनराशि से हुए कार्यों की मुख्यमंत्री पोर्टल, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसडीएम लालगंज और विभागीय स्तर पर जांच पहले ही हो चुकी है, जिसमें उन्हें ‘क्लीन चिट’ मिली थी।
इसके बावजूद सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर, शिक्षक जामवंत निषाद और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि समाजसेवियों से मिले 10 लाख रुपये का हिसाब नहीं दिया जा रहा है।
इन रुपयों का प्रयोग विद्यालय भवन की मरम्मत, छात्रों के लिए शौचालय व वाचनालय जैसी मूलभूत सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए। शासन की निःशुल्क शिक्षा नीति के विरुद्ध छात्रों से अवैध वसूली हो रही है। आरोप है कि जर्जर कमरों की मरम्मत का मुद्दा उठाने पर शिक्षक जामवंत के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। संवाद
Trending Videos