सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP paid tribute to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru

Azamgarh News: आप ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
AAP paid tribute to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru
महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते आम आदमी पार्टी के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। श्रोत
विज्ञापन
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी की आजमगढ़ इकाई द्वारा सोमवार को पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम हरि राजगुरु की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
Trending Videos

प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति और त्याग की अमिट मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी देश को तोड़ने वाली ताकतों का मिलकर मुकाबला करें और राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक मजबूत, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर कृपाशंकर पाठक, राजेश सिंह, रमेश मौर्य, अनिल यादव, उमेश यादव, कालीमुर्रहमान, राजमन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed