{"_id":"69cadafdce967374180a58bd","slug":"the-organization-has-gained-strength-in-azamgarh-satyanarayan-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147812-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज़मगढ़ में संगठन ने मजबूती हासिल की : सत्यनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज़मगढ़ में संगठन ने मजबूती हासिल की : सत्यनारायण
विज्ञापन
नेहरू हाल में अतिथियों का स्वागत करते कांग्रेस नेता। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू हाल में आभार और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज़मगढ़ में कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से गतिशीलता और मजबूती हासिल की है, वह नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल पूरे पूर्वांचल में संगठन को नई दिशा देगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में संगठन ने जमीनी स्तर पर जो विस्तार और सक्रियता दिखाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुन्ना राय का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यह एक वर्ष संगठन की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए 22 ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन, 154 मंडल इकाइयों और करीब 3300 बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, तेज बहादुर यादव, बेलाल बेग आदि मौजूद थे।
Trending Videos