{"_id":"69cada9f43abe0f9fc03c5a1","slug":"on-the-first-day-69-quintals-of-wheat-were-purchased-the-sofipur-purchasing-center-was-closed-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147824-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पहले दिन 69 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद, बंद था सोफीपुर क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पहले दिन 69 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद, बंद था सोफीपुर क्रय केंद्र
विज्ञापन
बंद गेहूं क्रय केंद्र सोफीपुर। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए सोमवार को सभी 73 क्रय केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। पहले दिन क्रय केंद्र गजईपुर मुंडेरा में बसईपुर के किसान राजेंद्र सिंह से 69 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। राजकीय क्रय केंद्र सोफीपुर लालगंज बंद था।
इस बार किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। शासन से क्रय नीति भी आ चुकी है। गेहूं बेचने के लिए पांच हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन जब सोमवार को क्रय केंद्र तो खुला तो सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। एक क्रय केंद्र पर किसान से गेहूं की खरीद हुई। कुछ केंद्रों पर जरूर किसान पहुंचकर पंजीकरण कराते नजर आए। पवई, अहरौला, लाटघाट के क्रय केंद्रों पर भी सन्नाटा रहा। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने क्रय केंद्र नीबी और सेठवल का निरीक्षण किया। दोनों क्रय केंद्रों पर कर्मचारी मौजूद मिले। खरीद से संबंधित कांटा, बोरा आदि उपलब्ध पाया गया।
लालगंज: पड़ताल में राजकीय क्रय केंद्र सोफीपुर बंद मिला, जबकि केंद्र खुलने का समय सुबह आठ से रात आठ बजे तक अंकित था। इस संबंध में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानी गौतम सिंह ने बताया कि अभी गेहूं नहीं आ रहा है।
मेंहनगर: गेंहू खरीद के लिए सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मेंहनगर, नरसिंहपुर, डीहा, जयनगर (जिगनी), बाबू की खजुरी आदि क्रय केंद्रों पर सन्नाटा था। केंद्र प्रभारी भरत यादव ने बताया कि अभी तक कुल 10 किसानों ने गेंहू बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।
पहले दिन क्रय केंद्र गजईपुर मुंडेरा में बसईपुर के किसान राजेंद्र सिंह से 69 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई है। चार- पांच अप्रैल से केंद्रों पर गेहूं आना शुरू हो जाएगा। क्रय केंद्र सोफीपुर के प्रभारी की ऑनलाइन उपस्थिति लगी है। हाजिरी लगाने के बाद वह चावल के लोडिंग में चले गए थे।
-- अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ।
Trending Videos