सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused in the case of snatching three lakh rupees via Yaksha app arrested

Azamgarh News: यक्ष एप से तीन लाख रुपये की छिनैती के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused in the case of snatching three lakh rupees via Yaksha app arrested
बरदह थाना क्षेत्र में सेल्समैन से झपटमारी करने वाला गिरफ्तार आरोपी। श्रोत-पुलिस - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
बरदह। पुलिस ने यक्ष एप की मदद से तीन लाख रुपये की छिनैती के मामले का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय आरोपी राजेश चौहान निवासी सतमिश्रा गांव थाना चंदवक जिला जौनपुर को शंकरपुर-हरिश्चंद्रपुर पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो लाख 56 हजार रुपये नकद, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घटना एक जून को हुई थी। राजपति यादव जो सेल्समैन का काम करते हैं। वे जौनपुर से आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने सेल्समैन को अपनी बाइक पर बैठा लिया। ठेकमा बाजार के पास आरोपी ने राजपति यादव से तीन लाख 22 हजार 60 रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग गया। बरदह थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया। यक्ष एप के डेटाबेस से संदिग्ध की पहचान राजेश चौहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
Trending Videos

आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी में दर्ज हैं छह प्राथमिकी
सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश चौहान के ऊपर विभिन्न जिलों में छह प्राथमिकी दर्ज है। आजमगढ़ के बरदह थाने में दो, सिधारी में एक, वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने में एक और गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज है। इनमें से तीन प्राथमिकी आर्म्स एक्ट में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed